रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) एग्जाम के नतीजों के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने आज शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार के लगभग सभी राजनीतिक दलों ने बंद को अपना समर्थन दिया है। सुबह से ही बिहार के अलग-अलग जिलों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। बंद का असर लगभग हर जिले में देखने को मिल रहा है।
बिहार बंद के दौरान सबसे पहले समस्तीपुर जिले में हंगामा और आगजनी की गई। फिर धीरे-धीरे बंद का असर वैशाली, पटना, सुपौल, नवादा, मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में भी देखने को मिला। इन जिलों में सड़क पर आगजनी और हंगामा कर घंटों आवागमन बाधित किया गया।
बंद के दौरान कहीं सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं तो कहीं नारेबाजी की जा रही है। सबसे अधिक राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन में दिखाई दे रहे हैं।
Bihar: Protesters block roads in Patna in support of bandh called by various political parties over alleged discrepancies in RRB NTPC results pic.twitter.com/BKXMH3Kaxl
— ANI (@ANI) January 28, 2022
ये भी पढ़ें: कैसे हुई NTPC-RRB परीक्षा में धांधली? बुधवार को भी जमकर कटा बवाल
राजधानी पटना में सुबह कई मुख्य सड़कों पर आरजेडी के कार्यकर्ता उतर आए। टायरों को जलाते हुए सड़कों को जाम कर दिया। कई जगह पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता तो कुछ जगहों पर कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता ने जाम लगा दिया।
बंद के दौरान नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। गांधी सेतु पर प्रदर्शन की वजह से यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह 7 बजे से विपक्षी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। महुआ विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने रामाशीष चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। पटना में भिखना पहाड़ी इलाके में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आगजनी की।
दरभंगा में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर आईएसए और आरजेडी के कार्यकर्ता पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं। कार्यकर्ता ट्रैक पर बैठ गए और दरभंगा संपर्क क्रांति का रास्ता रोक दिया। आरजेडी के कार्यकर्ता ट्रेन के इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करते रहे।
वैशाली में हाईवे पर छात्रों और आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायरों में आग लगाकर रास्ता रोक दिया। यहां मोदी और नीतीश का पुतला भी फूंका गया। गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।
Bihar | RJD MLA from Mahua Dr Mukesh Raushan, along with his supporters protest at Ramashish Chowk as part of 'Bihar Bandh' over alleged discrepancies in RRB NTPC results pic.twitter.com/T0l69Wi5d5
— ANI (@ANI) January 28, 2022
ये भी पढ़ें: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, पाबंदियों से राहत, पर ये चीजें रहेंगी बंद
जहानाबाद में बिहार बंद के दौरान भाकपा माले एवं महागठबंधन के कार्यकर्ता सुबह में ही सड़क पर उतर गए। कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन कर बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं। जहानाबाद के अरवल मोड़ ,काको, मखदुमपुर सहित कई जगहों पर NH पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित किया।
काको में NH 110 पर दुपहिया वाहन को छोड़कर सभी वाहनों का परिचालन ठप हो गया है। हालांकि व्यवसायिक प्रतिष्ठान अभी रोज की तरह खुले हैं। ट्रेन परिचालन सामान्य है। स्टेशनों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
समस्तीपुर में सुबह सबसे पहले असर देखा गया। सुबह से ही विपक्षी दलों के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। समस्तीपुर-पटना रोड पर एसडीओ कार्यालय के पास प्रदर्शन की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। यहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दफ्तरों को निकले लोग काफी परेशान दिखे।

RRB-NTPC परीक्षा को लेकर जिले में विभिन्न छात्र संगठनों के लोग सड़क पर उतरे और टायर जलाकर बाजार को बंद कराया। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में ‘गौशाला’, शुरू हुआ विवाद
हसपुरा प्रखंड मुख्यालय में छात्रों ने बाजार को बंद करा दिया। विपक्षी पार्टियों ने बंद का अपना समर्थन दिया है। बस स्टैंड तीन मुहान पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए। हसपुरा में सुबह से ही बाजार बंद का असर दिखने लगा था। बड़े वाहन और पटना जाने वाली गाड़ियां बंद रही।
बिहार बंद को असफल करने की सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद आज छात्र-नौजवान कर रहे हैं जोरदार बिहार बंद।
— RYA (Revolutionary Youth Association) (@ryaindia) January 28, 2022
सरकार ने आन्दोलन का दमन किया, शिक्षकों को धमकाया, जबरन बंद में ना जाने की अपील करवाई, विद्यार्थियों को फ़ोन करके धमकी दी गई फिर भी आज लाखों नौजवान सड़कों पर हैं।#रेलवे pic.twitter.com/KxF9ubdqtd
RRB-NTPC रिजल्ट में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच और छात्रों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को बिहार बंद का महागठबंधन समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने समर्थन किया है। शुक्रवार की सुबह से ही महागठबंधन खासकर राजद के कार्यकर्ता रानीगंज काली मंदिर के समीप बड़े वाहनों को रोक कर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष बशीरुद्दीन के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्त्ता रानीगंज बस स्टैंड, ब्लॉक चौक, रामपुर चौक, आदि जगहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि यह केंद्र और राज्य सरकार छात्र और किसान विरोधी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave a Reply