‘बचपन का प्यार’ गाने का बादशाह वर्जन रिलीज, सहदेव बने रैपर

‘बचपन का प्यार’ गाने का बादशाह वर्जन रिलीज, सहदेव बने रैपर

‘बचपन का प्यार’ गाकर इंटरनेट सेंसेशन बने सहदेव अब पूरी तरह स्टार बन गए हैं। उनके गाने का बादशाह वर्जन आ गया है। वायरल वीडियो में आपने सहदेव को गांव के लड़के के रूप देखा था लेकिन अब एकदम शहरी रैपर बन चुके हैं।

बादशाह ने सहदेव का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें अपने पास बुलाया था। इसके बाद इंडियन आइडल में सहदेव की इंट्री हुई थी। बादशाह ने अब ‘बचपन का प्यार’ गाने का फुल वीडियो रिलीज कर दिया है।

वीडियो में बादशाह के साथ आस्था गिल भी हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि वीडियो में सहदेव का ‘बसपन का प्यार’ भी दिखाया गया है। इसके कुछ पार्ट बेहद फन्नी तरीके से फिल्माया गया है।

ये भी पढ़ें: बाबर के जीवन पर आधारित ‘द एम्पायर’ का ट्रेलर रिलीज, डिनो मोरिया की दमदार वापसी

जैसा कि मालूम है कि बीते जुलाई महीने से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव का वीडियो ऐसा वायरल हुआ था कि शायद ही कोई ऐसा हो जो इसे न देखा हो। इस गाने ने इंडिया नहीं विदेशों में भी लोगों की नींद उड़ा रखी है।

'बचपन का प्यार' गाने का बादशाह वर्जन रिलीज, सहदेव बने रैपर

इंग्लैंड में मौजूद अनुष्का शर्मा ने भी इस पर मीम शेयर किया था। बादशाह भी गाना गाने वाले बच्चे से इम्प्रेस हो गए और उन्होंने सहदेव को अपने पास बुलाया। अब उन्होंने इस गाने का अपना वर्जन तैयार किया है, जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: निधि अग्रवाल संग सोनू सूद का गाना ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ रिलीज, याद आए अल्ताफ राजा

बादशाह ने नए वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “बचपन का प्यार पूरा गाना आउट, देखकर बताइए कैसा लगा।” सहदेव वीडियो में एकदम रैपर स्टाइल में दिख रहे हैं। उन्होंने कमाल का डांस किया है। साथ ही जबरदस्त एक्सप्रेशंस दिए हैं।

सहदेव का ये वीडियो दो साल पहले उनके स्कूल से वायरल हुआ था तो बैकग्राउंड में वर्णमाला भी दिख रही है। गाने में बादशाह और उनकी टीम ने फन एलिमेंट ऐड किया है। वीडियो में सहदेव बेहद कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं। गाने के साथ में इंट्रेस्टिंग स्टोरी भी है।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.