अर्जुन कपूर ने बताया जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर संग कैसी है उनकी बॉन्डिंग

अर्जुन कपूर ने बताया जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर संग कैसी है उनकी बॉन्डिंग

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है। अक्सर परिवार के पूरे सदस्यों को एक-साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। ऐसा देखने में लगता है कि इनके रिश्ते में अब सब कुछ अब नॉर्मल हो है। लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बारे में खुद अर्जुन ने कहा वे अलग-अलग फैमिली हैं जो एक साथ रहने और साथ-साथ चलने की कोशिश कर रहे हैं।

जैसा कि सभी जानते हैं अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला बोनी कपूर की पहली वाइफ मोना के बच्चे हैं। मोना से अलग होने के बाद बोनी कपूर ने ऐक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी कर ली थी। दोनों जब अलग हुए थे उस वक्त अर्जुन सिर्फ 11 साल के थे। अर्जुन तब टूट गए जब उनकी मां की अचानक मौत हो गई। मां की मौत ने अर्जुन और अंशुला को एकदम अकेला कर दिया था। श्रीदेवी के जीवित रहते कभी भी दोनों परिवार एक-दूसरे से नहीं मिलते थे और न ही किसी भी तरह का संबंध रखते थे।

अर्जुन कपूर ने बताया जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर संग कैसी है उनकी बॉन्डिंग

ये भी पढ़ें: कैसी है दिलीप कुमार की तबीयत, पत्नी सायरा बानो ने दी जानकारी

हालांकि, श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन हर पल पिता बोनी कपूर और बहनों के साथ खड़ें रहें। अर्जुन अपनी जिम्मेदारी समझते हुए परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलते हैं। जाह्नवी, खुशी, अंशुला और अर्जुन अक्सर साथ नजर आया करते हैं। सभी की एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग है।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह यह झूठी तसल्ली नहीं देना चाहते कि सबकुछ बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा, “यदि मैं कहूं कि हम परफेक्ट फैमिली हैं तो यह गलत होगा। यह डिफरेंट ओपिनियन की बात नहीं , हम आज भी अलग फैमिली हैं और हम एक-दूसरे के साथ मिला-जुलाकर चलने की कोशिश कर रहे हैं। जब हम साथ होते हैं तो अच्छा वक्त बिताया करते हैं, इसके बावजूद हम एक यूनिट का हिस्सा नहीं। मैं यह झूठ नहीं बेचना चाहता कि सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट है। यह परफेक्ट नहीं हो सकता क्योंकि हम अब भी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।”

अर्जुन कपूर ने बताया जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर संग कैसी है उनकी बॉन्डिंग

ये भी पढ़ें: आमिर खान और किरण राव ने तलाक के बाद जारी किया वीडियो, फैंस से कही ये बात

उन्होंने आगे कहा, “हमारी जिंदगी में दो सबसे बुरे वक्त आए जिसने हमें एक किया। हम हमेशा बिखरे हुए टुकड़ों की तरह हैं, जो एक-दूसरे की लाइफ में आए गैप को भरने कोशिश किया करते हैं। हम एक-दूसरे के लिए सपोर्ट सिस्टम हैं। जाह्नवीऔर खुशी के जन्म के 20 साल बाद हम मिले। मैं अब 35 साल का हूं और अंशुला 28 की अब हम मैच्योर हो चुके हैं। हमारे लिए उस तरह से मिलजुल कर रहना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि इम्पर्फेक्शन भी काफी दिलचस्प है, क्योंकि तभी आप मतभेदों का सम्मान करते हैं। हालांकि, एक तरह से हम मिलते-जुलते हैं जिसकी वजह हमारे पापा की जीन्स है।”

अर्जुन कपूर ने बताया जान्हवी कपूर और खुशी कपूर संग कैसी है उनकी बॉन्डिंग

बता दें हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन काश्वी नायर ने किया है।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.