न्यूक्लियर अलर्ट के बाद, अमेरिका ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कहा

न्यूक्लियर अलर्ट के बाद, अमेरिका ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कहा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को परमाणु हथियारों को अलर्ट पर रखने का आदेश दिया था। इसके बाद यूरोपीय संघ ने यूक्रेन हमले को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। यूरोपीय संघ ने घोषणा की है कि वह यूक्रेन को जल्दी ही हथियार मुहैया कराना चाहता है।

अपने आप में यूक्रेन को हथियार मुहैया कराने का यह फैसला काफी अहम है। क्योंकि यह पहला मौका है जब EU ने इस तरह का कोई कदम उठाया है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वोन देर लेयेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक इतिहास बदलने वाला समय है। उन्होंने यूक्रेन को यूरोपीय संघ की सदस्यता देने की इच्छा जताई है।

इसके साथ ही उन्होंने रूस और बेलारूस को लक्षित करने वाले नए प्रतिबंधों की भी घोषणा की। उन्होंने रूस के लिए यूरोपीय एयर स्पेस को भी प्रतिबंधित करने की घोषणा की। यूरोपीय संघ ने रूस पर कुछ और नए प्रतिबंध लगाए हैं। ये प्रतिबंध पहले से कहीं अधिक सख्त हैं और रूस को परेशान करने वाले हैं।

नए रूसी हमलों में यूक्रेन की ईंधन आपूर्ति और हवाई क्षेत्र बाधित, विस्थापन जारी

ये भी पढ़ें: नए रूसी हमलों में यूक्रेन की ईंधन आपूर्ति और हवाई क्षेत्र बाधित, विस्थापन जारी

उन्होंने कहा, “बेशक। समयोपरांत तो वे हमसे जुड़े ही हैं। वे हममें से एक हैं और हम उन्हें अंदर चाहते हैं।” उन्होंने यूरोपीय संघ और यूक्रेन के बीच पहले से जारी संबंधों और सहयोग का हवाला भी दिया।

दूसरी तरफ, एक और बड़ा घटनाक्रम ये हुआ है कि अमेरिका ने रूस में मौजूद अपने सभी नागरिकों को जल्द-से-जल्द लौट आने की सलाह दी है। यह वैसे हुआ है जैसे यूक्रेन हमले से पहले हुआ था। अमेरिका ने अपने नागरिकों को रूस से फौरन निकलने पर विचार करने को कहा है क्योंकि पुतिन के अपने परमाणु हथियारों को विशेष अलर्ट पर रखने के आदेश के बाद विभिन्न एयरलाइंस कंपनियां अपनी उड़ानें रद्द कर रही हैं।

मॉस्को स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा कि जब तक उड़ानें उपलब्ध हैं तब रूस में मौजूद अमेरीकियों को तुरंत निकलने पर विचार करना चाहिए। क्योंकि विभिन्न एयरलाइंस रूस से अपनी उड़ानें रद्द कर रही हैं। यूरोपीय संघ समेत कई देशों ने पहले से रूसी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।

नए रूसी हमलों में यूक्रेन की ईंधन आपूर्ति और हवाई क्षेत्र बाधित, विस्थापन जारी

ये भी पढ़ें: युद्ध और शांति पर बर्टोल्ट ब्रेख्त की आठ कविताएं

जैसा कि मालूम है कि रूस के राष्ट्रपति ने रविवार को ‘नाटो के आक्रामक रवैये के जवाब में’ अपने परमाणु हथियारों के लिए स्पेशल अलर्ट जारी की। अमेरिका ने रूस के इस फैसले की निंदा करते हुए कहा था कि खतरनाक अलंकारों के जरिए पुतिन युद्ध को और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि उनके देश के लिए आज का दिन बेहद अहम है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर रविवार शाम को बातचीत में उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होंगे। देश के कई हिस्सों में यूक्रेन और रूसी सेना के बीच जंग जारी है।

जॉनसन ने जेलेंस्की की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए जो बन पड़ेगा, करेगा। चार दिन से जारी युद्ध के बाद यूक्रेन ने कहा है कि रूस के चार हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। हालांकि, इन दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

जेलेंस्की और उर्सुला फॉन डेय लाएन की रविवार शाम को फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें यूक्रेन की EU सदस्यता पर भी चर्चा हुई थी। इस बातचीत के बाद एक ट्वीट में जेलेंस्की ने कहा, “फोन डेर लेयेन के साथ फोन पर बात हुई जिसमें यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ठोस फैसलों, बड़ी वित्तीय मदद और यूक्रेन की ईयू सदस्यता पर चर्चा हुई।”

न्यूक्लियर अलर्ट के बाद, अमेरिका ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कहा

ये भी पढ़ें: पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्सेज को हाई अलर्ट पर रखा, यूरोप में बढ़ा तनाव

आज रूस-यूक्रेन युद्ध 5वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस यूरोप और अन्य कई देशों ने यूक्रेन को रक्षा उपकरणों आदि से मदद पहुंचाई है। साथ ही G-7 समूह के देशों ने रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंधों की धमकी दी है।

साथ ही यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने यूक्रेन के शरणार्थियों को तुरंत राहत देते हुए शरण देने पर सहमति जताई है। शरण लेने के लिए उन्हें कागजात से जुड़ी औपचारिकताएं करने से राहत दी गई है। जर्मनी के गृहमंत्री ने घोषणा की है कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों ने इस बात पर सर्वसम्मति जताई है कि वे यूक्रेन के शरणार्थियों को तीन साल के लिए शरण देंगे।

खास बात यह है कि इसके लिए शरणार्थियों को पहले आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। यूक्रेन पर हमले के कारण लाखों की संख्या में यूक्रेन के लोग देश छोड़कर पड़ोसी देशों और दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.