भगवा गुंडागर्दी जारी, ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा पुलिस के सामने नाबालिग की लिंचिंग

भगवा गुंडागर्दी जारी, ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा पुलिस के सामने नाबालिग की लिंचिंग

मध्य प्रदेश में दक्षिणपंथी गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है। देवास जिले में पुलिस के सामने ही ‘लव जिहाद’ का आरोप लगा एक नाबालिग लड़के को पिटा गया।

पीड़ित लड़का एक 12 साल की लड़की के साथ बस में सफर कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों की भीड़ ने लव जिहाद का आरोप लगा उसके साथ मारपीट की। हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़का और लड़की एक ही धर्म के हैं।

खबरों के मुताबिक, लड़का और लड़की, दोनों ही उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं। दोनों अपने घर से भाग गए थे। उनकी लोकेशन पता चलने के बाद यूपी पुलिस ने देवास में पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

ये भी पढ़ें: आदिवासी युवक के साथ बर्बरता, गाड़ी के पीछे बांध मिलो घसीटा, हुई मौत

डीएसपी आकांक्षा भिछोटे ने बताया, “हमें संदेह है कि उनका उत्तर प्रदेश से पीछा किया जा रहा था।” पुलिस का कहना है कि इस मामले में 18 लोगों के खिलाफ हिंसा का केस दर्ज कर लिया है। केस में तीन लोगों का नाम दर्ज किया गया है, वहीं बाकी 15 लोगों की पहचान की जा रही है।

आकांक्षा भिछोटे ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि दोनों गुजरात जा रही एक बस में थे। भोंरासा गांव में नाबालिगों को बस से उतारने के बाद, भीड़ ने इस संदेह में लड़के को पीटना शुरू कर दिया कि वो अल्पसंख्यक समुदाय से है।

ये भी पढ़ें: अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चूड़ी वाले का कनेक्शन पाकिस्तान से जोड़ा

डीएसपी ने आगे कहा, “पुलिस ने लड़के को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ज्यादा थे। फिर भी, अधिकारी किसी तरह दोनों को बचाने में कामयाब रहे और हमने लड़की को महिला थाने और लड़के को औद्योगिक क्षेत्र के पुलिस स्टेशन भेज दिया।”

उन्होंने कहा कि चार घंटे बाद यूपी पुलिस पहुंची और दोनों को उन्हें सौंप दिया गया। वहीं, देवास के एसपी शिव दयाल सिंह ने कहा कि दोनों नाबालिग एक ही समुदाय से हैं।


[प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।]

Leave a Reply

Your email address will not be published.