तौकते की तबाही में अब तक 8 की मौत, मुंबई-गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान

तौकते की तबाही में अब तक 8 की मौत, मुंबई-गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान

दक्षिण पश्चिम राज्यों पर चक्रवाती तूफान तौकते का कहर जारी है। केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद अब यह गुजरात के तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में भी आज भारी बारिश होने के आसार हैं। तौकते तूफान से अब तक 8 लोगों की जान गई है। जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मौसम विभाग का कहना है चक्रवाती तूफान तौकते 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से मुंबई की बढ़ रहा है। हालांकि, अभी यह मुंबई से तकरीबन 200 किलोमीटर, जबकि गुजरात से 400 किलोमीटर दूर है। मुंबई में एनडीआरएफ की तीन टीमों और पूरे महाराष्ट्र में 12 टीमें इससे निपटने के लिए तैनात की गई हैं।

तौकते की तबाही में अब तक 8 की मौत, मुंबई-गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान

खबरों के मुताबिक, कर्नाटक के उडुपी, चिक्कामगलुर, शिवमोग्गा और उत्तर कन्नडा में चार लोगों की मौत हुई है। दो की मौत कल हुई थी। ये मौतें बारिश और तूफान से हुए हादसों में हुई हैं। बताया जा रहा है इस चक्रवाती तूफान से कर्नाटक के कुल 98 गांव प्रभावित हुए हैं। उत्तर कन्नडा में ही कुल 33 गांव प्रभावित हैं। उल्लेखनीय है कि केरल और गोवा में भी दो-दो लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: OIC की बैठक खत्म, फिलिस्तीन ने UAE और बहरीन जैसे देशों को सुनाई खरी-खोटी

कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र तट और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों की उत्तरी इलाकों में भारी बारिश के आसार है। जबकि केरल, आंतरिक कर्नाटक और कर्नाटक के दक्षिणी तट के अलग-अलग हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

तौकते की तबाही में अब तक 8 की मौत, मुंबई-गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान

गुजरात के जूनागढ़ से, अलर्ट के मद्देनजर करीब 1200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, दक्षिण में केरल, कर्नाटक और गोवा में तौकते तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। केरल में कई जगहों पर घर ढह गए है तो गोवा में कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। गोवा में दो लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में भी कुछ लोगों की जान गई है।


प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, कहानी-कविता, संपादकीय, लाइफस्टाइल, मनोरंजन और साहित्य की खबरें पाने के लिए ‘न्यूज बताओ’ के फेसबुक और ट्विटर हैंडल से जुड़ें। क्लिक कर लाइक और फॉलो करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published.