BJP-BSP बड़ा झटका, बसपा के 6 और भाजपा का 1 विधायक सपा में शामिल

BJP-BSP बड़ा झटका, बसपा के 6 और भाजपा का 1 विधायक सपा में शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने बसपा और भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, बसपा के 6 निलंबित और भाजपा का एक विधायक आज शनिवार को सपा में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने इन सभी विधायकों को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश इतना है, जनता इतनी दु:खी है कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा, “बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो सपा में आना चाहते हैं। आने वाले समय में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।”

सपा प्रमुख ने आगे कहा, “भाजपा ने घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की दोगुनी हो जाएगी। लेकिन आज किसान ये जानना चाहता है कि किसानों की आय दोगुनी कब होगी। आज सभी जरूरी सामान महंगा हो गया।”

ये भी पढ़ें: एक साल में 5 मामले और सभी में एक ही गवाह, सवालों के घेरे में NCB की भूमिका

उन्होंने कहा, “भाजपा के संकल्पपत्र का कोई भी पेज देख लीजिए, एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा अधिकतम मूल्य पर धान की खरीद का वादा किया गया था। आज उत्तर प्रदेश का किसान के धान की खरीद नहीं हो पा रही है।”

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके बाद कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि झांसी और मथुरा में मेट्रो बनेगी। लेकिन कहीं मेट्रो नहीं बनी। सिर्फ उन्हीं शहरों में मेट्रो का काम हुआ है, जो सपा काल में पास हुए थे।”

बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा ने 2017 में लोक कल्याण संकल्प पत्र बनाकर कूड़े में फेंक दिया। भाजपा पन्ना प्रभारी तो बनाते है, लेकिन अपने ही बनाए पन्ने को नहीं पढ़ा। सरकार बताए किसानों और खेती के कौन-सा अच्छा काम किया।”

ये भी पढ़ें: जेल से रिहा हुए आर्यन खान, मन्नत के बाहर उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश ने फिर कहा, “बुंदेलखण्ड के लोगों ने सबसे ज्यादा भाजपा पर भरोसा किया, लेकिन जितना ज्यादा भरोसा जनता ने किया, उतना बड़ा धोखा भाजपा ने दिया। शिक्षण संस्थानों को चौपट कर दिया गया है एक सोच विशेष के लोगो को बैठा दिया गया ताकि सालों तक उसी सोच के लोग आते रहें।”

बसपा के जो छह विधायक सपा में शामिल हुए उनके नाम इस प्रकार हैं- असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती) असलम अली चौधरी (ढोलाना-हापुड़), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद), हाकिम लाल बिंद (हांडिया-प्रयागराज), हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर) और सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर)। इसके अलावा भाजपा के सीतापुर से विधायक राकेश राठौर भी सपा में शामिल हुए।


(प्रिय पाठक, पल-पल के न्यूज, संपादकीय, कविता-कहानी पढ़ने के लिए ‘न्यूज बताओ’ से जुड़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published.